सुल्तानपुर: 3 साल पहले किशोरी से दुराचार करने के दोषी को पॉक्सो कोर्ट ने सुनाई ₹26 हजार अर्थदंड व 20 साल की सजा
पॉक्सो कोर्ट की न्यायाधीश एकता वर्मा ने कोतवाली नगर थानाक्षेत्र के एक गांव में 24 सितम्बर 2021 को 17 वर्षीय किशोरी से दुराचार करने के दोषी सचिन सोनकर को 20 साल की सजा सुनाकर जेल भेज दिया।साथ ही अदालत ने दोषी पर 26 हजार रूपए अर्थदंड लगाते हुए पीड़िता को समस्त धनराशि क्षतिपूर्ति के रूप में देने का आदेश भी दिया है।