पानसेमल: पानसेमल में महिला कुएं में कूदी, पुलिस ने रस्सी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया
पानसेमल क्षेत्र से शुक्रवार अलसुबह एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है… जहां एक महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते गहरे कुएं में कूदकर अपनी जान देने की कोशिश की हालांकि समय रहते उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। ये तस्वीरें तहसील के खड़की रोड की हैं जहां एक अवसाद ग्रस्त महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते रात के समय कुएं में छलांग लगाई थी जिसे बाहर किया है।