खैरलांजी: बालाघाट: सरंडी-कोसरीटोला में ₹14 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन, विधायक विवेक पटेल रहे उपस्थित
ग्राम पंचायत सरंडी कोसरीटोला में लाखों रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन क्षेत्रीय विधायक विवेक पटेल द्वारा शनिवार लगभग प्रातः 9 बजे किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। जानकारी के अनुसार लगभग 14 लाख रुपये की लागत से ग्राम का सौंदर्यकरण किया जाएगा तथा एक अतिरिक्त कक्ष का निर्माण भी कराया जाएगा, जिससे ग्राम