देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में शहरी विकास विभाग की गेम चेजर योजनाओं की समीक्षा बैठक की, दिए जरूरी निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में शहरी विकास विभाग की गेम चेंजर योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने स्वच्छता, पार्किंग, ट्रैफिक और नागरिक सुविधाओं में सुधार के निर्देश देते हुए जनभागीदारी को प्राथमिकता देने की बात कही। मुख्यमंत्री ने नगर निकायों की आय बढ़ाने को नवाचार अपनाने की सलाह दी.