देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी प्रतिक्रिया, कहा- पंचायत चुनाव में भी उत्तराखंड की जनता हमें देगी आशीर्वाद
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को शाम 4:00 बजे के करीब पंचायत चुनाव को लेकर कहा उत्तराखंड में पंचायत चुनाव अब निर्णायक मोड़ पर हैं। भाजपा और कांग्रेस ने अपने समर्थित प्रत्याशियों को उतारकर प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा संगठन ने बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर दिया है, जबकि प्रत्याशी घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं