साइबर ठगी का नया तरीका, शिक्षिका को जांच के नाम पर धमकी, इनकी तरह आप भी डरें नहीं...
साइबर ठग लगातार लोगों को ठगने के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। कहीं बैंक खाते से रकम उड़ाने की कोशिश हो रही है तो कहीं ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर लोगों को डराया-धमकाया जा रहा है।
उत्तरकाशी जिले में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। आरोप है कि एक साइबर ठग ने महिला शिक्षिका को जांच के नाम पर डराकर ठगी करने का प्रयास किया।
हालांकि, शिक्षिका ने घबराने के बजाय साइबर ठग की बातों का तर्कों के साथ जवाब दिया और पुलिस में शिकायत करने की बात कही। इस बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आप भी रहें सतर्क : अनजान कॉल पर अपनी बैंक डिटेल, OTP या निजी जानकारी साझा न करें।
#CyberCrime #CyberFraud #DigitalArrest #Uttarkashi #Uttarakhand #CyberAlert #CyberSafety #LatestNews #UttarakhandNews #PahadSamachar
Dehradun, Dehradun | Sep 17, 2026