जहानाबाद: नियाज़ीपुर स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की हुई मौत, पोस्टमार्टम हेतु शव को लाया गया सदर अस्पताल
जहानाबाद पटना गया रेल खंड के नियाज़ीपुर स्टेशन के समीप शुक्रवार की दोपहर उस वक्त अफरा तफरी मच गई। जब ट्रेन से जा रहे एक व्यक्ति असंतुलित होकर ट्रेन से गिर गए और उनकी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं घटना के बाद रेल थाने की पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम हेतु ले आई है।