जहानाबाद: मई गांव में करंट लगने से एक व्यक्ति की हुई मौत, शव का कराया गया पोस्टमार्टम
जहानाबाद के मई गांव में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। स्थानीय थाने की मदद से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। मृतक नोवामा गांव निवासी संतोष शर्मा थे जो मई गांव में अपने वहन के घर पर रहकर खेती बारी का काम किया करते थे और बीते रात्रि खाना पीना खाकर मई गांव स्थित दालानी पर सोने जा रहे थे तभी घटना घटी।