पट्टी: नवरात्रि में दुर्गा पूजा को लेकर पट्टी कोतवाली में की गई बैठक
पट्टी कोतवाली में उप निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह व इंद्रेश कुमार की मौजूदगी में आगामी दुर्गा पूजा नवरात्रि को लेकर बैठक की गई। थाना क्षेत्र के जितने भी दुर्गा प्रतिमा स्थापित करने वाले लोग हैं उनके साथ बैठक कर उन्हें शासन से जारी दिशा निर्देश के बारे में बताया गया। इस दौरान कंसा पट्टी जलालपुर गांव में दुर्गा पूजा के दौरान होने वाली समस्या से अवगत कराया गया।