बागपत: नगर पालिका बागपत के सभासदों ने ईओ के खिलाफ धरने पर बैठे, सभासद संजय रुहेला ने शुरू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल
Baghpat, Bagpat | Apr 29, 2025 मंगलवार को करीब दो बजे मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका बागपत के सभासद संजय रुहेला ने बताया कि गत 28 अप्रैल को करीब साढे 12 बजे नगर पालिका बागपत में आयोजित बोर्ड बैठक का सभासदों ने बहिष्कार कर दिया था। सोमवार की रात करीब नौ बजे पता चला कि बहिष्कार करने वाले सभासदों के घर जाकर हस्ताक्षर कराए गए है, जो गलत और नियम विरुद्ध है।