बागपत: ग्राम जवाहरपुर मेवला के तालाब की सफाई और खुदाई नहीं होने से ग्रामीण हुए परेशान, DM से लगाई गुहार #Jansamasya
Baghpat, Bagpat | Apr 29, 2025 ग्राम जवाहरपुर मेवला गांव निवासी सुनील मेवला ने मंगलवार को करीब साढे दस बजे जानकारी देते हुए बताया कि गांव का तालाब गंदगी से अटा हुआ है। गंदगी से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है और बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। तालाब स्थित प्राइमरी पाठशाला स्कूल भी है। तालाब की गंदगी से आ रही बदबू से बच्चों का बुरा हाल है।