कटंगी: कटंगी नगर में 100 से अधिक हितग्राही 05 साल से पीएम आवास की तीसरी किश्त का कर रहे इंतजार
नगर परिषद कटंगी में पीएम आवास योजना शहरी के गरीब हितग्राहियों को इस योजना ने कर्ज में डूबो दिया है। करीब 100 से अधिक हितग्राहियों को लगभग 05 सालों से तीसरी किश्त नहीं मिल पाई है। हितग्राही तीसरी किश्त के लिए कई बार नगर परिषद कार्यालय के चक्कर काट चुके है। जहां हितग्राहियों को बताया जाता है कि सरकार की तरफ से राशि नहीं आई है।