कोंच: लोदीपुर वार्ड 10 में सामुदायिक भवन का जीर्णोद्धार कार्य शुरू, मुखिया शशि कुमार ने किया उद्घाटन
Konch, Gaya | Apr 12, 2026 केर पंचायत अंतर्गत लोदीपुर वार्ड संख्या 10 में सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ रविवार दोपहर एक बजे को किया गया। यह कार्य 15वीं वित्त आयोग योजना के तहत कराया जा रहा है। इस योजना की स्वीकृत राशि 2 लाख 40 हजार 900 रुपये निर्धारित की गई है।योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में सामुदायिक सुविधाओं को बेहतर बनाना है।