हसपुरा: नवरात्र के पांचवें दिन बड़ी फिल्ड, पटेल चौक सहित विभिन्न जगहों पर दुर्गा मां के पांचवें रूप स्कंदमाता की हुई पूजा
हसपुरा शहर के बड़ी फिल्ड काली मां पूजा स्थल, पटेल चौक दुर्गा मंदिर,में बाजार पूरानी दुर्गा मंदिर, नरसंन रोड, सीएचसी अस्पताल परिसर सहित विभिन्न जगहों पर नवरात्र के पांचवें दिन गुरुवार को स्कंदमाता की पूजा विधि विधान से की गई। पंडित आचार्य लालमोहन शास्त्री , रितेश मिश्रा ने कहा स्कंदमाता की पूजा कल्याण दायिनी के लिए किया जाता है।