डौण्डीलोहारा: नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम ने लिया संज्ञान, राजा राव देव स्थल से वेस्ट मटेरियल हटाने का दिया भरोसा
बालोद जिले के जमरुवा स्थित राजहारा माइंस क्षेत्र में बारह गांवों के आराध्य देव राजा राव देव स्थल पर बीएसपी द्वारा डाले गए वेस्ट मटेरियल के मामले में डौंडीलोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम ने संज्ञान लिया है। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और स्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से चर्चा की।