प्रतापगढ़: मेढ़ौली जगदीशपुर में शादी के घर से 40 हजार का तांबे का डेग चोरी, CCTV में कैद हुए 2 चोर, वीडियो हुआ वायरल
रानीगंज के मेढ़ौली जगदीशपुर गांव में शादी समारोह के बाद बाहर रखा 40 हजार रुपये कीमत का तांबे का डेग चोरी हो गया। देर रात करीब 3 बजे दो अज्ञात चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया, जो पास के स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। शनिवार दोपहर 3 बजे पीड़ित शुकरुद्दीन की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। वीडियो वायरल ।