सदर: इलाहाबाद-झांसी स्नातक चुनाव में हाईकोर्ट के अधिवक्ता देवेश कुमार सिंह ने सस्ती शिक्षा और रोजगार का मुद्दा उठाया
Sadar, Allahabad | Sep 26, 2026
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन को लेकर चुनावी हलचल तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता देवेश कुमार सिंह स्नातक प्रत्याशी के रूप में चुनावी समर में ताल ठोक रहे हैं।चुनाव प्रचार के तहत उन्होंने प्रयागराज के राजपुर और गंगानगर सहित विभिन्न वार्डों में सघन जनसंपर्क कर स्नातक मतदाताओं को मताधिकार के प्रति जागरूक किया गया।