सूरजगढ़: घोसैठ गांव से पुलिस ने 6 लीटर महुआ शराब के साथ महिला तस्कर को गिरफ्तार कर लखीसराय कोर्ट भेजा
थानाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह के नेतृत्व में पीरी बाजार पुलिस ने घोसैठ गांव में एक घर से 6 लीटर महुआ शराब जब्त किया. मामले में पुलिस ने घोसैठ गांव के रहने वाले स्वर्गीय शिशुपाल चौधरी की पत्नी रेखा देवी को गिरफ्तार किया है. पीरी बाजार थाना में कांड संख्या 108/26 दर्ज किया गया. गुरुवार अपराह्न 12 बजे शराब तस्कर को पीरी बाजार थाना से पेशी के लिए कोर्ट भेजा गया.