शाजापुर: शाजापुर में 12 फरवरी को मनाई जाएगी संत रविदास जी की जयंती, समाज जनों को आमंत्रण पत्र
शाजापुर में संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती 12 फरवरी को, समाज जनों को दिए जा रहे आमंत्रण पत्र। सोमवार को सुबह संत शिरोमणि गुरु रविदास समाज जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौपटिया शाजापुर ने जानकारी देते हुए बताया कि संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती 12 फरवरी को भव्य पैमाने पर मनाई जाएगी जिसको लेकर शाजापुर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आमंत्रण पत्र दिए जा रहे हैं।