शाजापुर: जिला अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के साथ युवकों ने की अभद्रता, कोतवाली पुलिस ने किया हस्तक्षेप
शाजापुर जिला अस्पताल में रविवार शाम को जिला अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के साथ 5-6 युवकों ने अभद्रता की। घटना शाम लगभग 7 बजे की है, जब कुछ अज्ञात युवक अस्पताल में आए और डॉक्टर के साथ दुर्व्यवहार करने लगे। यह विवाद और हंगामा करीब आधे घंटे तक चला। कोतवाली पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में भी लिया। हालांकि शिकायत नहीं होने पर छोड़ दिया।