बरेली में वन टाइम टैक्स जमा करने में परेशान वाहन मालिकों को राहत मिली है। शासन के निर्देश पर बकाया टैक्स की पेनल्टी में 25% कटौती की गई है। जिन वाहनों का टैक्स एक वर्ष या अधिक समय से बकाया है, उनके मालिक अब किस्तों में भुगतान कर सकेंगे। जिले में करीब एक से डेढ़ करोड़ रुपये टैक्स बकाया बताया गया है।