सैदपुर: धान के खेत में 12 फीट लंबे अजगर ने नीलगाय के बच्चे को लील लिया, देखकर किसान के उड़े होश
फुलवारी कलां गाँव में गुरुवार की सुबह धान के खेत में लगभग 12 फीट लंबे अजगर की मौजूदगी ने जबरदस्त हड़कंप मचा दिया। अजगर ने नीलगाय के एक बच्चे को निगल लिया था व खेत में सुस्त होकर पड़ा था। ग्रामीणों द्वारा तत्काल वन विभाग को मामले की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही कुछ ही देर में वन विभाग के निशिकांत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुँचे और उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया।