ज्ञानपुर: भदोही में कोविड-19 के अस्थाई कर्मियों ने समायोजन की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा ज्ञापन
जिले में कोविड-19 महामारी के दौरान कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों ने अपने समायोजन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि कोविड-19 महामारी के दौरान भर्ती किए गए कुल 74 में 26 कर्मियों का समायोजन नहीं हुआ है। कर्मचारी अभी भी समायोजन का इंतजार कर रहे हैं।