मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन के जोजावर पशु चिकित्सालय में घायल पैंथर की उपचार के दौरान हुई मौत
काजलवास मंदिर धाम के पीछे कल गंभीर घायल अवस्था में मिले पैंथर की आज जोजावर पशु चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई, जोजावर वनपाल एवं वन अधिकारियों की मौजूदगी में मृत पेंथर का पोस्टमार्टम करवा कर काली घाटी सुरक्षित वन क्षेत्र में अंतिम संस्कार किया गया, उक्त पैंथर का लगातार 20 घंटे चिकित्सकों ने उपचार किया फिर भी पैंथर की मौत हो गई।