मुगलसराय: मुगलसराय में इलाहाबाद हाईकोर्ट से सड़क चौड़ीकरण कार्य को मिली मंजूरी
मुगलसराय में सड़क चौड़ीकरण को लेकर चल रहे विवाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रशासन को राहत देते हुए कार्य जारी रखने की अनुमति दे दी है। व्यापारियों की याचिका पर सुनवाई के बाद न्यायालय ने स्थगन आदेश पर आगे की कार्रवाई रोक दी। मंगलवार दोपहर 12 बजे को प्रशासन ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण का कार्य पुराने डीपीआर के अनुसार कराया जाएगा।