टाटीझरिया: सत्रह माईल के जंगल में भीषण आग, बेजुबान जीव-जंतुओं की बढ़ीं मुश्किलें
टाटीझरिया। सत्रह माईल के जंगल में भीषण आग, बेजुबान जीव-जंतुओं की बढ़ी मुश्किलें। इस भीषण गर्मी में टाटीझरिया का सत्रह माईल जंगल आग की लपटों की चपेट में है। आग इतनी तेजी से फैल रही है कि जंगल का एक बड़ा हिस्सा काला पड़ चुका है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही हैं, जिससे कि आसपास के क्षेत्रों में धुएं का गुबार छाया हुआ है।