हनुमना के ग्राम पंचायत भलुहा कोठार के सरपंच योगेंद्र शुक्ला का वाराणसी में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
*एकता में शक्ति समाचार*
*मऊगंज।* हनुमना जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत भलुहा कोठार के वर्तमान सरपंच योगेंद्र शुक्ला का आकस्मिक निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी में इलाज के दौरान उनका दुखद निधन हुआ।
सरपंच योगेंद्र शुक्ला के निधन की खबर क्षेत्र में फैलते ही शोक की लहर छा गई। वे क्षेत्र में मिलनसार और विकास कार्यों के लिए जाने जाते थे।
*जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने जताया शोक*
इस दुखद समाचार पर जनपद पंचायत के संबंधित जनपद पंचायत अध्यक्ष गोविंद नारायण तिवारी सहित जनपद पंचायत रूप अध्यक्ष प्रतिनिधि उपाध्यक्ष जनपद सदस्य सहित अधिकारी-कर्मचारियों, ग्राम पंचायतों के सरपंचों, सचिवों और रोजगार सहायकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
ग्राम भलुहा कोठार सहित पूरे क्षेत्र में उनके निधन से शोक का माहौल है।