चंडी: चंडी थाना के बगल में स्थित मुख्य डाकघर में चोरों ने ग्रिल व गेट तोड़कर किया प्रवेश, चोर खाली हाथ लौटे
Chandi, Nalanda | May 19, 2025 चंडी थाना के ठीक बगल में स्थित मुख्य डाकघर में चोरों ने मुख्य गेट के बगल वाला गेट को तोड़कर डाकघर में घुसा, लेकिन अंदर का लॉकर नहीं टूटने से चोरों को खाली हाथ लौटना पड़ा। घटना के सबन्ध में डाकघर के कर्मचारी ने बताया कि शनिवार की शाम को डाकघर को ताला बंद कर घर चले गए। सोमवार की सुबह करीब दस बजे डाकघर को खोला तो देखा कि तिजोरी वाला कमरा का ग्रिल टूटा हुआ है।