पानीपत: पानीपत पुलिस ने 54 कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र और नकद पुरस्कार दिया
पानीपत में पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण ने 54 पुलिस कर्मचारियों को उनके अच्छे कार्य के लिए प्रशंसा पत्र और 1,32,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया। जिले के सभी थानों व यूनिटों की सराहना करते हुए उन्होंने पुलिसकर्मियों को भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।