डॉ. अंबेडकर नगर: महू ग्राम पंचायत चोरडिया-नयापुरा में फिर अवैध शराब बिक्री का मामला सामने आया, ज्ञापन सौंपा
ग्राम चोरडिया-नयापुरा में एक बार फिर अवैध शराब बिक्री शुरू होने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में आहता बनाकर खुलेआम शराब बेची जा रही है, जिसके चलते शराब पीने वालों और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। आए दिन विवाद की स्थिति भी बन रही है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने जनसुनवाई में एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने