जमुई: बेला बथान गांव स्थित खेत से बकरी भगाने को लेकर आपस में भिड़ी दो गोतनी, दोनों घायल होकर सदर अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | Apr 1, 2026 सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बेला बथान गांव में खेत से बकरी भगाने के रंजिश में दो गोतनी के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में दोनों गोतनी बुरी तरह घायल हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और घायल दोनों गोतनी को परिजन द्वारा बुधवार की दोपहर 1:30 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।