बंजरिया: बंजरिया पुलिस ने तीन शराबियों को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेजा
बंजरिया पुलिस तीन शराबियों को गिरफ्तार कर बुधवार दो बजे न्यायिक हिरासत में भेज दी है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शराबी में एक सीतामढ़ी के रीगा का लखिन्द्र माझी,बंजरिया थाना क्षेत्र के सिंघिया गुमटी का मो सैफ व जनेरवा का गुलबहार अली है। तीनो की गिरफ्तारी के बाद मेडिकल कराया गया,जहां तीनो के द्वारा शराब पीने की पुष्टि हुई,तब उक्त कारवाई की गई।