कोलेबिरा: जामताड़ा साइबर ठग गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, सिमडेगा से भेजे जाते थे फर्जी सिम
रविवार शाम 4 बजे सिमडेगा पुलिस ने जामताड़ा साइबर ठग गिरोह से जुड़े दो आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी। एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने बताया कि पाकरटांड़ निवासी सतेंद्र कुमार फर्जी सिम और एटीएम कार्ड बिहार निवासी अमित कुमार को देता था, जो इन्हें जामताड़ा के साइबर ठगों तक पहुंचाता था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।