आमला: सास की स्मृति को बनाया शिक्षा सेवा का माध्यम, शिक्षिका बहू ममता नागले ने शासकीय प्राथमिक शाला भेंट की 54 इंच एलईडी
Amla, Betul | Sep 3, 2026 सरकारी स्कूलों के कायाकल्प और शैक्षणिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए चलाए जा रहे संजीवनी शिक्षा अभियान के तहत गुरुवार सुबह 11 बजे एक सराहनीय पहल सामने आई। शासकीय प्राथमिक शाला चौंडाढाना, ग्राम पंचायत नरेरा में पदस्थ शिक्षिका श्रीमती ममता राजकुमार नागले ने अपनी सास स्वर्गीय श्रीमती धनौतीबाई नागले की स्मृति में विद्यालय को 54 इंच की एलईडी भेंट की।