#गाजीपुर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 अरविंद कुमार शाही ने अवगत कराया है कि जनपद के रेवतीपुर, जमानिया, भावरकोल, करंडा, सैदपुर के 25 से अधिक गांव में पशुपालन विभाग द्वारा रोगों से बचाव हेतु टीम बनाकर बाढ़ संभावित क्षेत्र में टीकाकरण किया जा चुका है, सभी बाढ़ चौकियों एवं बाढ़ शरणालय पर पशुपालन विभाग की टीम में तैनात है। प्रभावित क्षेत्रों में 300 क्विंटल भूसा रेवतीपुर 155 क्विंटल जमानिया, व 100 क्विंटल भांवरकोल के पशुपालकों को वितरित किया गया एवं आवश्यकता अनुसार वितरित किया जा रहा है। आज मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अरविंद कुमार शाही द्वारा उपजिलाधिकारी की उपस्थिति में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र #रेवतीपुर में बाढ़ प्रभावित 120 पशुपालकों को 105 क्विंटल भूसा वितरित किया गया। मौके पर उप जिलाधिकारी सेवराई, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, पशुपालन विभाग के कर्मचारी ग्राम प्रधान, पशुपालक मौजूद रहे। #GhazipurNews