#थाना #गहमर पुलिस द्वारा #सरकारी ट्यूबवेल से कॉपर तार #चोरी करने वाले 02 नफर वांछ्ति अभियुक्त गिरफ्तार चोरी के 15.200 किग्रा कॉपर तार बरामद
को वादी रामइकबाल पुत्र विजय कुमार राजभर निवासी ग्राम भतौरा, थाना गहमर द्वारा लिखित सूचना दी गयी कि ग्राम भतौरा स्थित सरकारी ट्यूबवेल संख्या 120ZG से अज्ञात चोरों द्वारा ट्यूबवेल की मोटर एवं अन्य तार काटकर चोरी कर लिये गये हैं। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 185/2026 धारा 305 बीएनएस बनाम अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था ।
अपराध एवम् वांछित अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दिनांक 05.09.2026 को चौकी प्रभारी बारा उ0नि0 इन्दु कुमार तिवारी मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित 02 नफर अभियुक्तगण मन्टू चौधरी उम्र लगभग 19 वर्ष व समरजीत ठाकुर उर्फ राहुल ठाकुर उम्र लगभग 19 वर्ष को क्षेत्र भ्रमण, चेकिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की निगरानी के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम मगरखाई जाने वाली सड़क के पास गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तगण की निशानदेही/कब्जे से 01 प्लास्टिक बोरे में कुल 15 किलो 200 ग्राम कॉपर तार बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
#GhazipurNews