#थाना #गहमर व थाना #रेवतीपुर की संयुक्त पुलिस टीम व तहसीलदार (प्रशासक) मय राजस्व टीम तहसील सेवराई गाजीपुर द्वारा संयुक्त रुप से गैंगलीडर/अभियुक्त विनोद कुमार गुप्ता जो फर्जी नौकरी दिलानें के नाम पर “ऊँ श्री बक्सू बाबा एकेडमी” संचालित कर बच्चों को बहला फुसलाकर उक्त एकेडमी के जरिए एक फर्जी नियुक्ति पत्र देकर एक मोटी रकम वसूल करता था इस प्रकार गैंगलीडर विनोद कुमार गुप्ता उपरोक्त द्वारा अपने सहयोगियों के साथ संगठित अपराध से अर्जित अचल संपत्ति/भूमि जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 4,40,00,000/- (4 करोड़ 40 लाख रूपये) है, को कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी ।*
शासन द्वारा चिन्हित अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 24.08.2026 को प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी थाना गहमर जनपद गाजीपुर द्वारा प्रेषित आख्या पर श्रीमान् पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा की गई संस्तुति दिनांक 27.08.2026 के आधार पर श्रीमान् जिलाधिकारी महोदय गाजीपुर द्वारा पारित कुर्की आदेश अंतर्गत धारा 14(1) अधिनियमः-गिरोहबन्द एवं असामाजिक क्रियाकलाप ( निवारण) अधिनियम,1986 के तहत गैंगलीडर/अभियुक्त विनोद कुमार गुप्ता पुत्र उमाशंकर गुप्ता निवासी ग्राम नगदिलपुर उर्फ दुल्लहपुर थाना रेवतीपुर जनपद गाजीपुर द्वारा संगठित अपराध से अर्जित बेनामी भूमि/अचल सम्पत्ति जिसकी अनुमानित बाजारु कीमत 4,40,00,000-/ (चार करोड चालीस लाख रुपये ) है, जिसे आज दिनांक 06.09.2026 को कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी ।
उल्लेखनीय है कि गैंगलीडर/अभियुक्त विनोद कुमार गुप्ता पुत्र उमाशंकर गुप्ता निवासी ग्राम नगदिलपुर उर्फ दुल्लहपुर थाना रेवतीपुर जनपद गाजीपुर उपरोक्त द्वारा अपने खुद व गैंग के अन्य सदस्यों व अपने आपराधिक सहयोगियों,परिवारजनों को आर्थिक,भौतिक व दुनियाबों लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से आपराधिक कार्य तथा समाज विरोधी क्रियाकलापों से अर्जित धन को समायोजित करने के उद्देश्य से नामी सम्पत्ति के रूप में भूमि ( मौजा दुल्लहपुर व उतरौली परगना जमानियां व तहसील सेवराई जनपद गाजीपुर ) व वाहन अपने नाम से क्रय किया है,क्रय की गयी अचल सम्पत्ति उपरोक्त को जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के क्रम मे कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी ।
*कुर्क की गई भू-सम्पत्ति का विवरण–*
(1). मौजा उतरौली परगना जमानियाँ व तहसील सेवराई जनपद गाजीपुर स्थित आराजी नं0 17 रकबा 0.3770 हे0 यानी 1-915.1/2(एक बिगहा नौ विस्वा पन्द्रह सही एक बटा दो धूर) विक्रेता संग्राम पुत्र स्व0 दशरथ साकिन उतरौली परगना जमानियां तहसील सेवराई गाजीपुर से अभियुक्त विनोद कुमार गुप्ता उपरोक्त अपनी नामी सम्पत्ति के रूप में क्रय किया गया है । सम्पत्ति की चौहद्दी उत्तर खेत बनबिहारी बगैरह दक्षिण नाला पश्चिम खेत संजय सिंह बगैरह पूरब खेत हवलदार बगैरह है । उक्त भूमि की वर्तमान में प्रचलित बाजारू दर पर अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ 10 लाख रूपये मात्र (1,10,00000/-) है।
(2). मौजा दुल्लहपुर परगना जमानियाँ व तहसील सेवराई जनपद गाजीपुर स्थित आराजी नं0 34 रकबा 0.3550 हे0 में विक्रेती का अंश 0.05916 यानी 0-4-12.1/2 (चार विस्वा बारह सही एक बटा दो धूर) रकबा यानी 591.6 वर्गमीटर विक्रेता चम्पा देवी पत्नी विदेशी साकिन परमानन्दपुर परगना जमानियां तहसील सेवराई गाजीपुर से अभियुक्त विनोद कुमार गुप्ता उपरोक्त द्वारा अपनी नामी सम्पत्ति के रूप में क्रय किया गया है । सम्पत्ति की चौहद्दी उत्तर जमीन आराजी नं0 25 दक्षिण जमीन रामअशीष पश्चिम सडक पक्की रेवतीपुर से पथरा मार्ग पूरब जमीन हीरा है । उक्त भूमि की वर्तमान में प्रचलित बाजारू दर पर अनुमानित कीमत लगभग 3 करोड़ #GhazipurNews #Ghazipurup61