बयाना: महिला मित्र मंडल ने मनाया तीज महोत्सव, सजाया उल्लास का झूला
कस्बे के दमदमा रोड स्थित सैनी फार्म हाउस और संतपुरा आश्रम पर श्री महिला मित्र मंडलों की ओर से हरियाली तीज महोत्सव आयोजित किया गया। सावन की फुहारों और तीज के उल्लास के बीच हुए आयोजन में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। परिसर में पारंपरिक गीत-संगीत, झूलों और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों ने माहौल को उत्सवी बना दिया।