फरसगांव: आज से देश मे लागू हये तीन नए कानून, थाना परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर SDOP ने नए कानून के बारे में दी जानकारी
आज 01 जुलाई से भारत देश में तीन नए कानून लागू किये हैं। कोंडागांव पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनिल कुमार विश्वकर्मा के द्वारा सोमवार को थाना परिसर में कार्यक्रम का आयोजन कर स्थानीय नगर एवं ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि,व्यापारीगण,कोटवार,नगरवासी,बस बुकिंग एजेंट,स्थानीय पत्रकारो को नए कानून के बारे में बताया गया ।