साहिबगंज: ओझा टोली घाट में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जिले के गंगा किनारे बसे कुल 78 ग्रामों में आयोजित होगी सोंस सभा
राजमहल लोकसभा में सातवें व अंतिम चरण में 1 जून को मतदान होना तय है जहां इस चुनाव में शत प्रतिशत मतदान कराने को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा कई तरह के कार्यक्रम आयोजित करते हुए मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में शहर के ओझा टोली गंगा घाट पर उप विकास आयुक्त सह वरीय पदाधिकारी स्वीप कोषांग सतीश चंद्रा के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया।