साहिबगंज: नाम निर्देशन की अधिसूचना जारी होते ही समाहरणालय रोड में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, वाहनों को जांच करते दिखे पुलिस जवान
राजमहल लोकसभा चुनाव में 7 वें व अंतिम चरण में 1 जून को मतदान होना तय है जहां मंगलवार को निर्वाची पदाधिकारी हेमंत सती के द्वारा नाम निर्देशन की अधिसूचना जारी कर दी गई। उधर नाम निर्देशन की अधिसूचना जारी होते ही समाहरणालय परिसर के आसपास बैरिकेडिंग गेट बनाते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कर दिए गए थे। जहां सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में वाहनों की जांच की गई।