बिंदकी: गोदहा गांव में संदिग्ध अवस्था में शिक्षामित्र की हुई मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और शुरू की जांच
फतेहपुर जनपद के थाना चांदपुर क्षेत्र के गोदहा गांव में संदिग्ध अवस्था में शिक्षामित्र विमल कांत उम्र लगभग 55 वर्ष की मौत हो गई। परिजनों को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। परिजन रो रो कर बेहाल हो रहे थे। गुरुवार की सुबह 10 बजे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।