कोईलवर: कोईलवर थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई
बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सोमवार दोपहर 3:30 बजे कोईलवर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता सदर एसडीपीओ-2 रंजीत कुमार ने की। थानाध्यक्ष नरोतम चंद्र ने लोगों से भाईचारे के साथ पर्व मनाने, अफवाहों से बचने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस तो देने की अपील की। बैठक में कई गण्यमान लोग उपस्थित रहे।