कन्नौज: पुलिस ने नबाव सिंह यादव और नीलू यादव पर हिस्ट्री सीट खोलने की कार्रवाई की
कन्नौज में नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी नबाव सिंह और भाई नीलू की हिस्ट्री सीट खोली गई। कन्नौज पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देश पर नबाव और नीलू पर हिस्ट्री सीटर बनाया गया। नवाब सिंह पर नाबालिक से दुष्कर्म का आरोप लगा था, अभी जेल में बंद है नबाव सिंह। सीओ सदर कमलेश कुमार ने हिस्ट्री सीट खोले जाने की जानकारी दी है।