कन्नौज: पीएसएम डिग्री कॉलेज में मतदाताओं के लिए मतदाता पंजीकरण केंद्र का शुभारंभ हुआ
कन्नौज शहर के पीएसएम डिग्री कॉलेज में मंगलवार को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता पंजीकरण केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख तौर से जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मौजूद छात्र और छात्राओं को जिलाधिकारी ने मत के प्रयोग के बारे में बताया है।