कन्नौज: दिवाली से पहले डीएम और एसपी ने जिला कारागार का किया संयुक्त निरीक्षण
जिलाधिकारी कन्नौज शुभ्रांत शुक्ल तथा पुलिस अधीक्षक कन्नौज अमित कुमार आंनद द्वारा जिला कारागार कन्नौज का किया गया आकस्मिक निरीक्षण। मंगलवार को डीएम और एसपी ने निरीक्षण के दौरान जेल के बैरक भी जांचे । इस दौरान सभी बैरकों तथा बंदियों से पूछताछ की गई। डीएम और एसपी को जेल में कोई भी प्रतिबंधित वस्तु नहीं मिली है।