कन्नौज: सिकंदरपुर नगर पंचायत में चेयरमैन और उनके बेटे ने गुपचुप लाखों का कबाड़ा बेचा, सभासद ने डीएम से की शिकायत
सिकंदरपुर नगर पंचायत में 15 लाख रुपए कीमत का कबाड़ा बेचने का मामला सामने आया है। नगर पंचायत से जुड़े एक सभासद के द्वारा भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है। मंगवाकर को मामले से जुड़ा शिकायती पत्र डीएम को सौंपा है। सभासद ने यह आरोप चेयरमैन हरिहर सिंह और उनके बेटे पर लगाए हैं।