कन्नौज: सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट में कार्यक्रम, डीएम ने दिलाई एकता की शपथ
कन्नौज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान डीएम ने कर्मियों को एकता की शपथ दिलाई।