वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री से ₹48 लाख का सोना बरामद, प्राइवेट पार्ट में छिपाकर लाया था सोना
Sadar, Varanasi | May 23, 2024 वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार को कस्टम अधिकारियों ने विदेशी सोने की तस्करी पकड़ ली। कस्टम की टीम ने शारजाह से आए विमान यात्रियों की जांच पड़ताल में एक आरोपी के पास सोना बरामद किया। जांच के दौरान स्कैनर में प्राइवेट पार्ट में सोना होने पर मशीन ने बीप की आवाज दी, प्राइवेट रूम में ले जाकर तलाशी ली गई।