बाइक की चपेट में आने से बच्ची की मौत वाराणसी में टक्कर लगने से 60 से मीटर दूर जाकर गिरी काव्या
Sadar, Varanasi | May 23, 2024 वाराणसी के चौबेपुर थानाक्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक ने एक चार वर्षीय बच्ची को रौंद दिया। परिजन उसे लेकर ट्रामा सेंटर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्ची काव्या (4) अपने कांस्टेबल पिता करन गुप्ता के साथ चौबेपुर से पांडेयपुर आने के लिए सड़क पर खड़ी थी जिस दौरान यह हादसा हुआ। इसका सीसीटीवी भी सामने आया है।